Location: पलामू
खजूर के पेड़ से गिरकर 50 वर्षीय व्यक्ति घायल,हालत गंभीर
मेदिनीनगर। छतरपुर थाना क्षेत्र के चिरू गांव निवासी मदन चौधरी उम्र 50 वर्ष खजूर के पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम मदन चौधरी खजूर के पेड़ पर चढ़कर खजूर का रस निकाल रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित होकर वह पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद वहां पर मौजूद अन्य लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल मदन चौधरी को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
![]()










