क्षत्रिय सम्मेलन की तैयारी को लेकर हरिहरपुर में बैठक, गांव–गांव पहुंचकर दिए जाएंगे आमंत्रण

Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि — क्षत्रिय गौरव एकता मंच के तत्वावधान में बुधवार को हरिहरपुर में मंच के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 21 दिसंबर को गढ़वा टाउन हॉल में प्रस्तावित भव्य क्षत्रिय सम्मेलन की तैयारी व रणनीति को अंतिम रूप देना रहा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंच के सदस्य गांव–गांव जाकर क्षत्रिय परिवारों से संपर्क करेंगे। सदस्यों ने कहा कि प्रत्येक परिवार को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र दिया जाएगा ताकि सम्मेलन में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

मंच के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन समाज में एकता, सम्मान, संगठनात्मक मजबूती और पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सम्मेलन में समाज के वरिष्ठजन, बुद्धिजीवी, युवा तथा क्षेत्र के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कार्यक्रम में सामाजिक उत्थान, शिक्षा, संगठन और सांस्कृतिक विरासत जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा की जाएगी।

बैठक में अनुमंडल अध्यक्ष इंदल सिंह, चुनु सिंह, सूर्यदेव सिंह, राजकुमार सिंह सहित क्षेत्र के कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने सम्मेलन को ऐतिहासिक व सफल बनाने का संकल्प लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!