कोयल नदी से अवैध बालू लाते समय ट्रैक्टर पलटा, युवा चालक की मौत

Location: Garhwa

गढ़वा, ▪︎ गढ़वा थाना क्षेत्र के बाना गांव के महुअरी टोला में सोमवार देर रात अवैध बालू ढुलाई में लगे ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजीत कुमार (20 वर्ष), पिता राजबलि राम, निवासी करके गांव (गढ़वा) के रूप में की गई है।

ग्रामीणों के अनुसार संजीत कुमार गढ़वा थाना क्षेत्र के मेढ़ना गांव निवासी प्रवीण सिंह के ट्रैक्टर को चलाता था। बताया गया कि सोमवार की रात ट्रैक्टर से कोयल नदी से बालू की अवैध ढुलाई की जा रही थी। इसी दौरान लगभग रात 10:30 बजे बाना गांव के महुअरी टोला के निकट तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक संजीत ट्रैक्टर के नीचे दब गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर का इंजन सहित चारों चक्के ऊपर की ओर हो चुके थे।

घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर पर काम करने वाले मजदूर एवं आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटे और कड़ी मशक्कत के बाद संजीत को बाहर निकाला। उसे लगभग रात 12:12 बजे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मंगलवार को गढ़वा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

1
1
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!