केतार बाजार में मकान की दीवार ढही, मलबे से निकले चांदी के पुराने सिक्के

Location: केतार

केतार। गढ़वा जिले के केतार प्रखंड मुख्यालय स्थित केतार बाजार में भारी बारिश के कारण एक पुराने मकान की मिट्टी की दीवार ढहने के बाद मलबे से चांदी के पुराने सिक्के मिलने का मामला सामने आया है। सिक्के मिलने की खबर फैलते ही बाजार में चर्चा का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण पुराने मकान की मिट्टी की दीवार अचानक ढह गई। मलबा हटाने के दौरान दीवार के अंदर छिपाकर रखा गया मिट्टी का एक घड़ा (गगरा) नीचे गिरकर टूट गया। घड़ा टूटते ही उसमें रखे चांदी के पुराने सिक्के जमीन पर बिखर गए।
बताया जा रहा है कि सिक्के बिखरने की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें उठाकर अपने साथ रख लिया। इसी बीच मकान मालिक भी मौके पर पहुंचे और जमीन पर बिखरे सिक्कों को बटोरकर अपने घर ले गए।
घटना की जानकारी के बाद केतार बाजार में सिक्कों की प्राचीनता और उनकी संख्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, अभी तक यह आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हो सका है कि सिक्के कितने पुराने हैं, उनकी वास्तविक संख्या कितनी है और उनका ऐतिहासिक अथवा पुरातात्विक महत्व कितना है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सिक्के वास्तव में प्राचीन और पुरातात्विक महत्व के हैं, तो मामले की प्रशासनिक अथवा पुरातत्व विभाग से जांच कराई जानी चाहिए। लोगों ने सिक्कों की वास्तविकता और घटना से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yogendra Vishwakarma

    Location: Ketar Yogendra Vishwakarma is reporter at आपकी खबर News from Ketar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    केतार बाजार में मकान की दीवार ढही, मलबे से निकले चांदी के पुराने सिक्के

    केतार बाजार में मकान की दीवार ढही, मलबे से निकले चांदी के पुराने सिक्के

    ब्रेकिंग न्यूज़:मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने और सरकार विरोधी नारेबाजी को लेकर छात्रों-झामुमो कार्यकर्ताओं में झड़प

    ब्रेकिंग न्यूज़:मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने और सरकार विरोधी नारेबाजी को लेकर छात्रों-झामुमो कार्यकर्ताओं में झड़प

    बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी-आभूषण लेकर फरार हुए चोर

    बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी-आभूषण लेकर फरार हुए चोर

    खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में विपक्षी दलों ने फूंका पीएम का पुतला

    खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में विपक्षी दलों ने फूंका पीएम का पुतला

    कांडी में बिजली संकट पर जिला परिषद सदस्य ने उठाई आवाज, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी

    कांडी में बिजली संकट पर जिला परिषद सदस्य ने उठाई आवाज, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी

    पेंदली के 390 मतदाताओं का बूथ बदला, ग्रामीणों में आक्रोश ,बूथ संख्या 101 से हटाकर टेटुका कला के बूथ 102 में नाम किए जाने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

    पेंदली के 390 मतदाताओं का बूथ बदला, ग्रामीणों में आक्रोश ,बूथ संख्या 101 से हटाकर टेटुका कला के बूथ 102 में नाम किए जाने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
    error: Content is protected !!