Location: Meral
मेराल । गढ़वा जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र साव ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट को किसान, गरीब और मध्यम वर्ग विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा केवल चंद बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाला है। वीरेंद्र साव ने कहा कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि लागत कम करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने को लेकर कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है। वहीं महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल नजर आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यम वर्ग पर टैक्स का बोझ लगातार बढ़ रहा है, जबकि गरीबों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बजट में कटौती की गई है। इससे समाज के कमजोर वर्गों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। झामुमो जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र साव ने अपनी पार्टी की ओर से इस जनविरोधी बजट का विरोध किया है।











