कुशमही विवाद: एसडीओ ने की जांच, 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

Location: Meral



मेराल (गढ़वा)। प्रखंड क्षेत्र के कुशमही गांव में पौधारोपण के दौरान हुए विवाद और उसके बाद दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा के निर्देश पर बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मयंक भूषण ने कुशमही गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जांच की।
एसडीओ ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं तथा वन विभाग के अधिकारियों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर गठित जांच समिति के तहत पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
इधर, मारपीट की घटना और वन विभाग के रवैये से नाराज ग्रामीण समाहरणालय के समक्ष अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं। धरना पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
एसडीओ मयंक भूषण ने कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द मामले का समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि धरनारत ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और धरना समाप्त कराने की पहल की जाएगी।
धरनारत ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने मारपीट में घायल लोगों के समुचित इलाज तथा सरकार की ओर से मुआवजा देने की भी मांग की।
मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी, राजस्व कर्मचारी बिंदेश्वरी पासवान, कनीय अभियंता अंकित मिश्रा, पंचायत सचिव शोभित तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    कुशमही विवाद: एसडीओ ने की जांच, 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

    कुशमही विवाद: एसडीओ ने की जांच, 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

    होटल गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    होटल गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सर्पदंश के बाद युवक गढ़वा रेफर

    सर्पदंश के बाद युवक गढ़वा रेफर

    पेड़ से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल

    पेड़ से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल
    error: Content is protected !!