किसानों की समस्या को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार पर किया कड़ा प्रहार, धान क्रय केंद्र खोलने की मांग”

Location: Garhwa

गढ़वा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने किसानों की समस्याओं को लेकर हेमंत सरकार पर कड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में किसान त्राहिमाम कर रहे हैं, क्योंकि धान क्रय केंद्र समय पर नहीं खोले जा रहे, जिसके कारण किसान अपनी फसल माफियाओं के हाथों औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर हैं।

रितेश चौबे ने कहा कि हर क्षेत्र में माफियागिरी चरम पर है। किसान अन्नदाता हैं, लेकिन उन्हें भी दलाल माफियाओं के दबाव में अपनी फसल कम दाम में बेचनी पड़ रही है। उनका कहना है कि राज्य सरकार की उदासीनता और धान क्रय केंद्र देर से शुरू करने की नीति सीधे तौर पर माफियाओं को संरक्षण देती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि धान माफिया गांव-गांव जाकर खेतों से धान खरीदते हैं और उसे सरकार के धान क्रय केंद्र पर बेचकर लाभ कमाते हैं, जबकि किसान को नुकसान होता है। रितेश चौबे ने गढ़वा जिला प्रशासन, राज्यपाल और राज्य सरकार से मांग की है कि तुरंत धान क्रय केंद्र खोले जाएं, ताकि किसान माफियाओं के चंगुल से बच सकें।

भाजपा ने चेतावनी दी कि अगर धान क्रय केंद्र नहीं खोले गए, तो पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करने को मजबूर होगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!