Location: कांडी
कांडी (प्रतिनिधि)। कांडी थाना क्षेत्र के पतरिया पंचायत अंतर्गत शिवरी गांव में स्थित बजरंगबली मंदिर में सोमवार को एक युवक ने घुसकर मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी राकेश सहाय और थाना प्रभारी मो. अशफाक आलम दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने मौके से युवक को पकड़कर हिरासत में ले लिया और उसे कांडी थाना ले जाकर पूछताछ शुरू की।
अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में युवक मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा है। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम रविंद्र सिंह, पिता नरेश सिंह, ग्राम कजरात नवाडीह बताया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मंदिर परिसर की स्थिति सामान्य बनी हुई है।











