
Location: कांडी
कांडी (प्रतिनिधि)। कांडी प्रखंड के भाजपा मंडल कार्यालय में शनिवार को कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बजरंग दल संयोजक शशि रंजन दुबे ने की, जबकि मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे रहे।
रामलाला दुबे ने सभी 28 मृतकों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया और दीप प्रज्वलित किए। उपस्थित सभी लोगों ने भी चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व मीडिया प्रभारी संतोष कुमार सिंह, राम जन्म प्रसाद, शिव प्रसाद पाण्डेय, नारद पाण्डेय, नीरज सिंह, लालमेंद्र कुमार, कौशल किशोर, राजा राम बैठा, विजय सिंह, सुधीर सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।