कांडी में खुला भवानी पूजा सामग्री स्टोर

Location: कांडी



कांडी, प्रतिनिधि। कांडी ग्रामीण बैंक के समीप मंगलवार को भवानी पूजा सामग्री स्टोर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में खुशबू द्विवेदी ने फीता काटकर स्टोर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्टोर के प्रोपराइटर सौरभ कुमार चौबे सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
उद्घाटन के बाद लोगों ने स्टोर का निरीक्षण किया और संचालक को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। स्टोर में नवरात्रि, दुर्गा पूजा, गणेश पूजा, छठ पूजा, विवाह-अनुष्ठान समेत विभिन्न धार्मिक आयोजनों में उपयोग होने वाली पूजा सामग्री उपलब्ध कराई गई है।
संचालक ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए पूजा-पाठ से संबंधित आवश्यक सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इससे लोगों को अलग-अलग दुकानों पर जाकर पूजा सामग्री खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
प्रोपराइटर सौरभ कुमार चौबे ने कहा कि कांडी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टोर की शुरुआत की गई है। ग्राहकों को पूजा-पाठ से जुड़ी आवश्यक सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की जरूरत के अनुसार स्टोर में पूजा सामग्री की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी और बेहतर सेवा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। बेहतर गुणवत्ता, उचित कीमत और अच्छी सेवा के माध्यम से लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना उनका उद्देश्य है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!