कांडी बिडीओ के औचक निरीक्षण में किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र में नहीं मिले बच्चे

Location: Garhwa

सेविका सहायिका को किया शो काज

कांडी-बीडीओ सह सीडीपीओ राकेश सहाय ने शनिवार को प्रखंड के तीन आंगनबाड़ी केंद्र और एक विद्यालय का औचक निरीक्षण किए।निरीक्षण के क्रम में किसी भी आंगनबाड़ी केन्द्र पर एक भी बच्चा उपस्थित नही पाए गए।आंगनबाड़ी केन्द्र पतीला 1,पतीला 2 और सेमौरा का जांच किया गया।जाँच के क्रम में एक भी सेविका और सहायिका ड्रेस कोड में उपस्थित नही थी।

साथ ही किसी भी सेंटर पर केंद्र का बोर्ड नही पाया गया।जिसको लेकर सेविका बैजन्ती देवी,संगीता देवी व कांति देवी तथा सहायिका जैबुन खातून,प्रतिमा कुंवर व चंद्रावती देवी से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि क्यों नही उन्हें निलंबित किया जाए।सीडीपीओ ने कहा कि प्रखंड में आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति भयावह है।लेकिन मेरा प्रयास लगातार जारी है कि आंगनबाड़ी केन्द्रों को पटरी पर लाने का प्रयास कर रहा हूँ।
बीडीओ ने वुनियादी विद्यालय सेमौरा का भी औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए।मध्याहन भोजन भी मेनू के अनुसार व गुणवत्ता पूर्ण पाया गया।साथ ही बच्चों की उपस्थिति भी लगभग शत प्रतिशत थी।आज विद्यालय में बच्चे साप्ताहिक मूल्यांकन दे रहे थे।बीडीओ ने बच्चों से साप्ताहिक मूल्यांकन के सम्बंध में जानकारी का आदान प्रदान किया।
मौके पर हेडमास्टर पुरुषोत्तम कुमार द्विवेदी सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
error: Content is protected !!