कांडी बाजार में भव्य होली मिलन समारोह, भाईचारे का दिया संदेश

Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि: कांडी बाजार में मंगलवार को कांडी पंचायत मुखिया विजय राम के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पंचायत सदस्यों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह में कांडी प्रमुख पिंकू पांडेय, पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार, राजेश कुमार, विनोद चंद्रवंशी, अशोक प्रसाद, जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, विजय सोनी, सतेंद्र प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर पर मुखिया विजय राम ने कहा कि होली का पर्व आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और एकता का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में समरसता बढ़ती है तथा लोगों के बीच आपसी संबंध मजबूत होते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति भी आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने फगुआ गीत प्रस्तुत कर माहौल को रंगीन बना दिया। अंत में सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
समाचार लिखे जाने तक कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में जारी था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!