Location: कांडी
कांडी प्रतिनिधि: कांडी प्रखंड में सोमवार को एक धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर कांडी स्वर्ण ग्रीन फार्मर प्रोड्यूसर लिमिटेड (एफपीओ) का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के बाद प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने कांडी एफपीओ पैक्स अध्यक्ष श्रीकांत तिवारी से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान श्रीकांत तिवारी ने बताया कि शीघ्र ही किसानों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल धान की गुणवत्ता जांच के लिए मॉइश्चर मशीन उपलब्ध नहीं है, लेकिन किसानों का धान क्रय करने के लिए केंद्र पूरी तरह तैयार है।
मौके पर धान क्रय प्रखण्ड पदाधिकारी संतोष सिंह, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी, पिंकू सिंह, सुमित कुमार, अनिल कुमार, विनोद राम, अश्वनी तिवारी सहित अन्य कई किसान उपस्थित थे।











