कांडी प्रखंड प्रमुख पद पर सतेंद्र कुमार पांडेय निर्वाचित

Location: कांडी

गढ़वा सदर एसडीओ संजय कुमार पांडेय ने सोमवार को कांडी प्रखंड कार्यालय में कांडी प्रखंड प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। प्रखंड प्रमुख पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें किरण देवी तथा सतेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय शामिल थे।
विदित हो कि कांडी प्रखंड अंतर्गत कुल 21 पंचायत समिति सदस्य हैं, जिनमें से एक सदस्य के आकस्मिक निधन के कारण 20 पंचायत समिति सदस्यों ने चुनाव में अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान में किरण देवी को 8 मत जबकि सतेंद्र कुमार पांडेय को 12 मत प्राप्त हुए।
बहुमत के आधार पर सदर एसडीओ गढ़वा संजय कुमार पांडेय ने सतेंद्र कुमार पांडेय को कांडी प्रखंड प्रमुख पद के लिए निर्वाचित घोषित किया। इसके बाद उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस संबंध में एसडीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी पंचायत समिति सदस्य का मत निरस्त नहीं हुआ। चुनाव पूरी तरह नियमानुसार एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव को लेकर किसी भी प्रकार की आपत्ति किसी के द्वारा दर्ज नहीं कराई

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!