Location: कांडी
कांडी प्रतिनिधि: कांडी पुलिस ने शनिवार को थाना कांड संख्या 46/25 और 61/25 के तहत आठ वारंटी फरार अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर इश्तिहार ढोल-नगाड़ा बजाकर चिपकाया।
सभी अभियुक्त कांडी प्रखंड के ग्राम खरौंधा निवासी हैं। इनमें ऊदल यादव, दशरथ यादव, पागा यादव (तीनों पिता राजेश्वर यादव), कबूतरी देवी (पति राजेश्वर यादव), राजेश्वर यादव (पिता स्वर्गीय बगेशी यादव), राहुल यादव उर्फ पागा यादव, दशरथ यादव (दोनों पिता राजेश्वर यादव) तथा भूड़ाडी यादव (पिता स्वर्गीय बगामी यादव) शामिल हैं।
कांडी थाना के एसआई रविशंकर मिश्रा और एएसआई आशीर्वाद महतो ने बताया कि यदि सभी आरोपी अभियुक्त 35 दिनों के भीतर न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो न्यायालय के आदेशानुसार उनके घरों की कुड़की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।












