कांडी पंचायत में 130 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): कांडी पंचायत के मुखिया विजय राम ने मंगलवार को पंचायत के वार्ड संख्या 13 में 130 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर मुखिया विजय राम ने कहा कि सरकार द्वारा निःशुल्क कंबल वितरण से हड्डी कंपा देने वाली ठंड में जरूरतमंदों को राहत मिलेगी।

मुखिया ने यह भी घोषणा की कि कुछ बच्चों और जरूरतमंदों के बीच निजी पैसों से कंबल खरीदकर वितरण किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को ठंड से बचाया जा सके।

कंबल लेने वालों में भोला राम, चंद्रिका राम, रमेश राम, भोला चौधरी, बिमल देवी, जाकिर मियां सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

इस अवसर पर उपमुखिया दिलीप राम, रोजगार सेवक भिखारी राम, तबरेज आलम, वार्ड सदस्य बिनोद मेहता और फांसीहुदीन अंसारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!