Location: कांडी
कांडी : थाना में शुक्रवार को अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई।
कुल 8 मामलों पर विचार हुआ, जिनमें से 5 मामले भूमि नापी से संबंधित थे, जिनकी तिथि अंचल से जारी की गई। वहीं 2 मामलों को अधिकार-अनाधिकार से जुड़ा होने के कारण सक्षम न्यायालय भेजने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा आयोजन के दौरान सड़क सुरक्षा, साइबर फ्रॉड और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाया गया।











