कांडी क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा संपन्न, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

Location: कांडी

कांडी: कांडी थाना क्षेत्र में सोमवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में युवक, युवतियां और महिलाएं शामिल हुईं। वे महुली, सरकोनी, पतीला और अमडीहा समेत विभिन्न गांवों से कलश लेकर मां सतबहिनी व सोन नदी के तट पर जल भरने गईं। जल भरने के बाद कलशों को पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित किया गया।

कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं, जबकि युवा गाजे-बाजे के साथ अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नाचते-गाते चल रहे थे। यात्रा सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पहुंची, जहां आचार्य सुधांशु चतुर्वेदी शास्त्री और अन्य पंडितों ने पूजन-अर्चन कर जल भरवाया।

इस मौके पर नवयुवक संघ महुली के अध्यक्ष धीरज तिवारी, सचिव राजकुमार साव, कोषाध्यक्ष चंद्रदेव पांडेय, उपाध्यक्ष दिलीप पांडेय, मुख्य यजमान धनंजय पांडेय व उनकी पत्नी सीमा देवी, विमल राम समेत हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।

वहीं, प्रखंड क्षेत्र के भीलमा गांव के पखनाहा टोला में मुख्य यजमान निर्मल मेहता और उनकी पत्नी पूनम देवी ने डूमरसोता सोन नदी से आचार्य आनंद पंडित के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरवाया। इसके बाद श्रद्धालु “जय मां सेरावाली” के जयकारे लगाते हुए गांव लौटे और पुरोहित के मंत्रोच्चार के साथ कलश की स्थापना की गई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!