Location: कांडी
कांडी (प्रतिनिधि):
कांडी प्रखंड अंतर्गत पतहरिया पंचायत के सड़की गांव में बुधवार को मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर इस्लामिया कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में इस्लाम समुदाय के लोगों ने सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया।
बैठक में युवा समाजसेवी बाबू खान को सदर (अध्यक्ष) चुना गया, जबकि कृषक मित्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान को उप सदर और आलम खान को खजांची (कोषाध्यक्ष) की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा जमालुद्दीन खान, अफरोज खान, मंसूर खान, जावेद अली, लाल मोहम्मद खान, वाहिद खान, इम्तियाज खान, शमशाद खान, बेचन खान, अमिर खान, तौफीक खान, इमरान खान, समीर खान, सलीम खान, युसूफ अली, नसरुद्दीन खान और गुड्डू खान को सदस्य बनाया गया।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और गरिमामय तरीके से मनाने का संकल्प लिया।











