Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा दल के मुख्य जिला संगठक ईश्वरी चौधरी ने मर्चवार ग्राम स्थित अपने आवास पर कांग्रेस का झंडा फहराया।
इस अवसर पर ईश्वरी चौधरी ने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सदस्य होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाने के बाद से लगातार छात्र, नवजवान, गरीब, किसान और मजदूरों के उत्थान के लिए कार्य किया है और देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के विकास, छात्र एवं नवजवानों, किसान और मजदूरों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। साथ ही लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करती रही है।
कार्यक्रम में कैलास चौधरी, अनुराग पटेल, धर्मेंद्र चौधरी, मिथुन राम, नचिकेता कुमार, रवि राम, कमलेश चौधरी, अर्जुन चौधरी, छोटू कुमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।











