कपड़ा व्यवसाई के गोदाम में लगी आग लाखों का सामान जलकर खाक

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पांकी थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी कपड़ा व्यवसाय राजीव कुमार के कपड़ा गोदाम में बीती रात अचानक आग लग गई।इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा आग को बुझाने का काफी प्रयास किया गया।परंतु आग पर काबू नहीं पाया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पांकी थाना की पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दीया। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाया। इस संबंध में भुक्तभोगी राजीव कुमार ने बताया कि गोदाम में आग लगने से उसमे रखे लाखों रुपए का कपड़ा जलकर राख हो गया है।उन्होंने बताया कि यह आग कैसे लगी उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने पांकी थाना की पुलिस से आग लगने की घटना की जांच करने का आग्रह किया है।वही व्यवसाय प्रिंस सिंह ने पांकी क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, खास करके व्यवसाई भाइयों को इस दुख की घड़ी में सभी लोगों से कपड़ा व्यवसाई राजीव कुमार को मदद करने का आग्रह किया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!