कड़िया धाम के पास तीन बाइक की टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल – एक गढ़वा रेफर

Location: Bhavnathpur


भवनाथपुर (प्रतिनिधि): श्री बंशीधर नगर मुख्य पथ पर स्थित कड़िया धाम के पास शनिवार रात्रि तीन बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही भवनाथपुर पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवनाथपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को गढ़वा रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरौंधी प्रखंड के नावां डीह निवासी विकास पासवान (पिता – नागेंद्र पासवान) शनिवार रात शराब के नशे में बाइक से श्री बंशीधर नगर जा रहा था। इसी दौरान कड़िया धाम के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा।

इसी दौरान पीछे से आ रहे केतार प्रखंड के बतो कला निवासी दीपक राम (पिता – ओमप्रकाश राम) भी उसी बाइक से टकराकर घायल हो गया। घटना के बाद दोनों युवक सड़क पर पड़े थे। सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती दल को मौके पर भेजा और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

सीएचसी भवनाथपुर में तैनात चिकित्सक डॉ. इन्द्रकिशोर विश्वकर्मा द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद विकास पासवान की स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया गया। वहीं दीपक राम का इलाज भवनाथपुर में जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार और शराब का सेवन रहा, जो लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की एक बड़ी वजह बनता जा रहा है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक
    error: Content is protected !!