ओवरब्रिज के पास ट्रक और हाइवे ट्रेलर में हुई जोरदार टक्कर, लगी लंबा जाम

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर के रेड़मा ओवरब्रिज के पास शुक्रवार–शनिवार की देर रात एक मालवाहक ट्रक और हाइवे ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई। घटना के बाद रेड़मा चौक से लेकर कचहरी चौक तक लंबी जाम लगी रही। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, ट्रैफिक प्रभारी सतेंदर दुबे, एएसआई संदीप कुमार तथा टीओपी-1 प्रभारी इंद्रदेव पासवान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाने का प्रयास करते हुए यातायात बहाल कराने में जुटी गई।करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को जाम से मुक्त कराया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेडमा की ओर से एक मालवाहक ट्रक आ रहा था, जबकि हाइवे ट्रेलर छः मुहान से रेडमा की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों मेंआमने-सामने की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक शराब के नशे में था और वाहन से नियंत्रण खो बैठा फिलहाल पुलिस रात से ही दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने और स्थिति सामान्य करने में जुटी हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!