ऑटो के चपेट में आने से वृद्धा की हुई मौत

Location: Garhwa

गढ़वा बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के बालिका उच्च विद्यालय एन एच 75 पर टेंपो के चपेट में आने से 70 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। मृतक का पहचान बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पुरना गांव निवासी अधीन बैठा की पत्नी रुक्मणी देवी 70 वर्ष के रूप में हुई है।

‌‌घटना के संबंध में बताया जाता है कि रुक्मणी बंशीधर नगर में बैंक से पैसा निकालने गई हुई थी। इस दौरान पैसा निकाल कर सड़क पार करने के दौरान एक टेंपो ने उसे धक्का मार दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर अंत परीक्षण के लिए भेज दिया है। इधर स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो को जप्त करते हुए थाना को सौंप दिया गया है। खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक
error: Content is protected !!