Location: Garhwa
गढ़वा। टंडवा, नारायणपुर स्थित ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा के विद्यार्थियों ने रांची के खेलगांव में आयोजित 15वीं आरएसएजे रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा प्रेप ‘लोटस’ के सैमुअल लकड़ा ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि कक्षा V ‘रोज़’ के मोहित कुमार द्विवेदी और कक्षा II ‘रोज़’ के शार्थक कुमार ने कांस्य पदक जीते।
विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में अपनी मेहनत, कौशल और खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और सभी का मन मोह लिया। इन प्रतिभाशाली स्केटर्स को प्रशिक्षण खेल शिक्षक श्री दिरेन्द्र कुमार और एक्सटर्नल ट्रेनर श्री योगेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में मिला, जिनकी निरंतर मेहनत और सहयोग ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। निदेशक श्री अनुप कुमार सोनी, सचिव श्री आलोक कुमार सोनी, प्राचार्य श्री भाष्कर बाला चंदरुडू और सभी शिक्षकगणों ने विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय की शिक्षा प्रणाली बच्चों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है। इसमें बौद्धिक, शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उच्च कोटि के अनुभवी शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन भी शामिल है। विद्यालय में कई प्रतियोगी परीक्षाओं और खेल आयोजनों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। नये शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नामांकन शुरू हो चुका है और सीमित सीटों के कारण अभिभावक यथाशीघ्र अपने बच्चों का नामांकन कराने विद्यालय पहुँच रहे हैं।











