एसपी रीष्मा रमेशन ने महिलाओं के साथ की धनरोपनी,एसपी को खेत में देख महिलाएं काफी उत्साहित

Location: पलामू

धनरोपनी के कार्य में टिओपी 3 प्रभारी का रहा अहम योगदान

मेदिनीनगर।पलामू में ये वक्त धान रोपनी का है. हर तरफ पानी से भरे खेत में महिला-पुरुष की टोली धनरोपनी करते दिख जाएगी।जिले भर में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने भी शनिवार को एसपी आवास में महिलाओं के साथ खेत में धनरोपनी करने उतरी।अपने साथ एसपी को धान रोपनी करते देख गांव की महिलाएं काफी उत्साहित थी।बता दें कि पलामू में धनरोपनी का एक अलग महत्व है।पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ महिलाएं गीत गाती हुई अपने खेत में धान रोपनी करती हैं।धान रोपनी के वक्त गांव में उत्सव जैसा माहौल रहता है. किसान ईश्वर से अच्छी फसल होने की प्रार्थना कर धान की फसल की रोपाई करते हैं।धन रोपनी करने आई ग्रामीण महिलाओं ने कहा की एसपी साहब को अपने साथ धनरोपनी करते देख कर अच्छा लगा. वो हम लोगों के लिए परिवार की एक सदस्य की तरह है।वही इस धन रोपनी को सफल बनाने में टिओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता का अहम भूमिका रहा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को एसपी आवास लाया ताकि धान रोपने में एसपी साहब को सहयोग मिल सके और धनरोपनी का कार्यक्रम सफल हो।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!