Location: पलामू
मेदिनीनगर।एसपी के निर्देश पर पुलिस जवान अरकेश कुमार ने थैलेसीमिया बीमारी से जूझ रहे एक 3 वर्षीय बच्चे के लिए स्वेच्छापूर्ण रक्तदान किया।जानकारी के अनुशार सगालिम गांव निवासी मुन्ना भुइयां के पुत्र पीयूष कुमार उम्र 3 वर्ष जन्म के कुछ वर्ष बाद से ही थैलेसीमिया बीमारी का शिकार हो गया। हर बार उसे ब्लड की आवश्यकता पड़ती है।इसी बीच शनिवार को पीयूष कुमार की अचानक तबियत बिगड़ गई। इसके बाद पिता मुन्ना भुइयां के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल में भर्ती के दौरान चिकित्सकों ने मुन्ना भुइयां को दो यूनिट ब्लड उपलब्ध कराने को कहा।एक यूनिट ब्लड मुन्ना भुइयां ने खुद अपने पुत्र पियूष कुमार के डोनेट किया। वहीं दूसरी यूनिट के लिए मुन्ना भुइयां इधर-उधर भटकने लगा। इसके बाद भी उसे कही से ब्लड उपलब्ध नहीं हो पाया। किसी व्यक्ति के माध्यम से मुन्ना भुइयां बल्ड के लिए पलामू एसपी से मुलाकात किया। पलामू एसपी से मुलाकात करने के बाद पलामू एसपी के निर्देश पर पुलिस जवान अरकेश कुमार ने थैलेसीमिया की बीमारी से जूझ रहे पीयूष कुमार के लिए स्वेच्छापूर्ण रक्तदान किया। ब्लड मिल जाने के बाद पीयूष के माता-पिता काफी खुश हुए एवं पलामू पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस जवान अरकेश कुमार
को दिल से धन्यवाद देते हुए उनके लंबी उम्र के लिए भगवान से कामना की।











