एसडीओ ने राजनेताओं और बीडीओ के साथ किया बैठक

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी सह भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों व प्रखंड विकास पदाधिकारियों सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।

इसमें मतदान केंद्र भवन परिवर्तन व मतदान केंद्र भवन के नाम में संशोधन पर विचार विमर्श किया गया। इसमें भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के द्वारा 29 मतदान केंद्र भवन परिवर्तन का प्रस्ताव दिया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसमें खरौंधी प्रखंड का दो, केतार प्रखंड का एक, भवनाथपुर प्रखंड का छह, श्री बंशीधर नगर प्रखंड का 13, विशुनपुरा प्रखंड का तीन व रमना प्रखंड का चार मतदान केंद्र भवन परिवर्तन का प्रस्ताव शामिल है। जिला द्वारा 29 में मात्र चार मतदान केंद्र भवन परिवर्तन का प्रस्ताव पास किया गया। इसमें दो भवनाथपुर प्रखंड का व दो श्री बंशीधर नगर प्रखंड का मतदान केंद्र भवन शामिल है। साथ ही मतदान केंद्र संख्या 287 के नाम में संशोधन का प्रस्ताव पास किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने सर्वप्रथम मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग झारखंड एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गढ़वा के द्वारा मतदान केंद्र भवन परिवर्तन के नियमित दिए गए निर्देश की प्रति सबको उपलब्ध कराई गई, साथ ही द्वितीय मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के संबंध में विस्तार से बताया गया एवं पुनरीक्षण कार्यक्रम के पत्र की प्रति एवं प्रपत्र 9, 10, 11, 11क, व 11ख की प्रति उपलब्ध कराई गई। मौके पर श्री बंशीधर नगर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री अदिति गुप्ता, भवनाथपुर के नंद जी राम, रमना के वासुदेव राय, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर, प्रखंड पंचायत राज्य पदाधिकारी केतार, भाजपा के मुकेश कुमार चौबे, अशोक सेठ, बहुजन समाज पार्टी के प्रमोद कुमार राम, झारखंड मुक्ति मोर्चा के अमरनाथ पांडेय आदि उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!