एसडीएम ने 225 बोरा यूरिया का अवैध स्टाक पकड़ा

Location: कांडी

एहतियातन गोदाम सील, डीएओ व सीओ को दिए कार्रवाई के निर्देश

गढ़वा। रविवार को गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कांडी प्रखंड क्षेत्र में खाद–बीज की कालाबाजारी को लेकर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान कांडी मुख्य बाजार स्थित आयुष खाद बीज भंडार (संचालक संजय कुमार प्रसाद) की दुकान के पीछे कुछ दूरी पर एक गोदाम नुमा कमरे को देखा तो उन्हें संदेह हुआ। दरवाजों की चौखट के नीचे से मोबाइल घुसा कर वीडियो रिकार्डिंग के माध्यम से देखा गया तो वहां पीले पीले रंग की बोरियां वीडियो में दिखाई दीं। इस पर अविलंब गोदाम को खुलवाया गया तो भारी मात्रा में यूरिया का अवैध भंडारण पाया गया।
दरअसल जब एसडीएम के निर्देश पर थाना प्रभारी कांडी मोहम्मद अशफ़ाक़ आलम की मौजूदगी में संदिग्ध कमरे को खुलवाया गया तो लगभग 225 बोरा से अधिक यूरिया मिला। पूछताछ में पहले दुकानदार ने गुमराह करने का प्रयास किया, कभी कहा कि यह डालटेनगंज के किसी व्यक्ति का है, कहा कि एक अन्य व्यक्ति राजेश शुक्ला का यह भंडार है, किंतु जब उनसे पूछा गया कि इस गोदाम की चाबी आपके पास कहां से आई तो दुकानदार ने स्वीकार किया कि उनका यह स्टॉक दो माह पूर्व सेठी स्टोर से आया था, जिसे बेचने की बजाय ऐसे ही ऑनलाइन तथा ऑफलाइन स्टॉक शून्य दिखा दिया। इस अवैध भंडारण के पीछे ओवर प्राइसिंग और कालाबाजारी की मंशा प्रथम दृष्टया प्रमाणित हुई।
छापेमारी होते देखकर बड़ी संख्या मे एकत्र हुये ग्रामीणों ने बताया कि इस दुकानदार द्वारा किसानों को ₹1000 में यूरिया और जाइम बाल्टी संयुक्त रूप से बेची जा रही थी। मौके पर मौजूद शिवरी निवासी ललन पासवान तथा रतनगढ़ निवासी राकेश कुमार सिंह ने एसडीओ को बताया कि इस दुकानदार ने चार दिन पहले उन्हें ₹500 में यूरिया खाद की 1 बोरी तथा ₹500 में जाइम की बाल्टी दी थी।

मामले को गंभीर मानते हुए एसडीएम ने मौके पर ही खाद विक्रेता के इस गोदाम को सील करा दिया एवं चाबी कांडी प्रखंड के नाजिर को सौंप दी। साथ ही अंचल अधिकारी कांडी को संबंधित विक्रेता पर प्राथमिकी दर्ज कराने तथा जिला कृषि पदाधिकारी को स्टॉक अपने अधीन लेकर नियमानुसार निस्तारण कराने का निर्देश दिया।

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि
“उपायुक्त के निर्देश पर पूरे जिले में खाद–बीज की कालाबाजारी रोकने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसानों का हक मारकर लालचवश कालाबाजारी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।”
इस दौरान कांडी थाना के पुलिस बल एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। वहां मौजूद ग्रामीणों ने एसडीएम द्वारा की गई कार्रवाई से खुशी जाहिर की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!