जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बाना के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

Location: Garhwa

गढ़वा: मेराल प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय बाना के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय गायन, वादन एवं नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रेहला, पलामू में आयोजित की गई थी, जिसमें गढ़वा जिले के विभिन्न विद्यालयों ने हिस्सा लिया।

संयुक्त शिक्षक आनंद कुमार चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता दो समूहों में आयोजित हुई थी—ग्रोप ए में नवम-दशम वर्ग के विद्यार्थी और ग्रोप बी में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी शामिल थे। उत्क्रमित उच्च विद्यालय बाना के ग्रोप बी के विद्यार्थियों ने समूह गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय एवं स्थानीय प्रशासन में हर्ष
विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक आसिफ हुसैन, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनीस अंसारी, मुखिया गौरी देवी, शिक्षक दिनेश कुमार चौबे, डॉ. शांभवी कुमारी, अजय कुमार ठाकुर, रमानिवास शुक्ला, बबन दास, राजश्री मंडल, राजेंद्र प्रसाद, रत्नेश मेहता, सुनील शर्मा, श्रवण कुमार, अखिलेश कुमार, दिवाकांत पाठक, मनोज ठाकुर, महेंद्र कुमार, संजय उरांव, मुकेश दास, रानी गुप्ता, श्यामा विजय लक्ष्मी और संयोजिका जैनब खातून समेत ग्रामीणों ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के इस गौरवशाली प्रदर्शन से न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!