उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई 1800 पेटी अवैध शराब पलामू में जब्त, मध्य प्रदेश का तस्कर गिरफ्तार

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों के अवैध शराब के खेप को जब्त किया है।शराब की यह खेप दमन से भूटान जा रही थी।सभी शराब टेट्रा पैक में है जो झारखंड के इलाके में नहीं मिलती है. उत्पाद विभाग ने ट्रक से 1800 पेटी अवैध शराब पकड़ा है।जानकारी के अनुशार उत्पाद विभाग के सूचना मिली थी कि एक शराब की बड़ी खेत की तस्करी होने वाली है. इसी सूचना के आलोक में पलामू के रेहला थाना क्षेत्र में एक ट्रक को रोका गया. जांच के दौरान ट्रक पर शराब पायी गई थी. कागजात की जांच में पाया गया कि शराब की यह खेप दमन से भूटान जा रही थी. उत्पाद विभाग ने सत्यापन के लिए दमन के कमिश्नर और भूटान की सरकार को मेल किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. शराब की यह खेप अवैध साबित हुई।उत्पाद अधीक्षक संजीत देव ने बताया कि अवैध शराब की खेप के साथ मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले हरिराम यादव को गिरफ्तार किया गया है पूरे मामले में आगे की छानबीन की जा रही है. 1800 पेटी अवैध शराब बरामद हुआ है जो टेट्रा पैक में है. उन्होंने बताया कि बरामद शराब की कीमत लाखों रुपए है।उत्पाद विभाग को आशंका है कि अवैध शराब के साथ पकड़े गए शराब के कागजात भी फर्जी है. उत्पाद विभाग को दमन और भूटान के प्रशासन की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है. इससे पहले भी पलामू में भूटान जा रही लाखों की शराब की खेप को पकड़ा गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!