ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर: अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-अजहा का त्योहार अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया। गोसाईबाग ईदगाह, कुशदंड, बरडीहा, कोइंदी, हुलहुला समेत विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई। नमाजियों ने देश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।

गोसाईबाग ईदगाह में मौलाना अब्दुल कादिर ने नमाज पढ़ाई। इस दौरान नगर ऊंटरी ईदगाह कमेटी द्वारा पंडाल सजाया गया था। नमाज के बाद झामुमो नेता मुक्तेश्वर पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय, जदयू नेता रविप्रकाश बबलू, कामता प्रसाद समेत कई लोगों ने नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी।

भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने विभिन्न इलाकों का दौरा कर लोगों को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सभी त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाते हैं।

सदर तौहिद खान ने कहा कि ईद प्रेम और कर्तव्य का संदेश देती है। शांतिपूर्ण ढंग से नमाज सम्पन्न कराने के लिए एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह और थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक लगातार क्षेत्र भ्रमण में जुटे रहे। सभी प्रमुख ईदगाहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती रही।

मौके पर तोहिद खान, शमीम खान, तस्लीम खान, हाजी नेजाम खान, कलाम खान, शोएब आलम, समसुल सिद्दीकी, मुश्ताक शेख, डॉ. ताहिर हुसैन, राहत हुसैन, कलाम अंसारी, डॉ. रिजवान, राकिब, अफरोज, नौशाद, महफूज, अप्पू समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!