आपसी रंजिश में तलवार से हमला, पिता-पुत्र व महिला घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

Location: Manjhiaon

मझिआंव। बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई हिंसक घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों में समदानी खां (60 वर्ष), उनके पुत्र इरशाद खान और नाजिया खातून शामिल हैं। तीनों पर गांव के ही निवासी नवरोज अंसारी के दो पुत्रों मिरोज अंसारी (24 वर्ष) एवं फिरोज अंसारी (26 वर्ष) ने तलवार से हमला कर दिया।

घटना के बाद तीनों घायलों को पुलिस द्वारा इंजुरी काटकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बताया जाता है कि हमला आपसी रंजिश के कारण किया गया।

इस संबंध में घायल समदानी खां के बयान पर बरडीहा थाना में कांड संख्या 74/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2), 109, 118(2)/3(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी भाइयों मिरोज अंसारी एवं फिरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!