आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

Location: Manjhiaon

मझिआंव। प्रखंड क्षेत्र के आदर्श विद्यालय हाई स्कूल अखौरी टोला में शिक्षक दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को सम्मानित किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत भी किया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिस अहमद ने कहा कि यह खुशी की बात है कि विद्यालय को हाई स्कूल का दर्जा मिलने के साथ-साथ आदर्श विद्यालय के रूप में नामित किया गया है। इससे क्षेत्र के बच्चों को हाई स्कूल स्तर तक की पढ़ाई की सुविधा विद्यालय में ही मिल रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य के निर्माता होते हैं। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है।
मौके पर सीआरपी वीरेंद्र प्रसाद, कुमारी रीना, चंदन कुमार सिंह, शिवकी श्रीवास्तव, अफजल अहमद सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना
    error: Content is protected !!