Location: सगमा
आज जिले के धुरकी थाना अंतर्गत ग्राम केतमा में अवैध देशी महुआ शराब के खिलाफ एक छापामारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी, धुरकी के नेतृत्व में की गई।
छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में कच्चा महुआ (जावा) और शराब निर्माण के उपकरण बरामद हुए, जिन्हें मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।
==========











