अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस दल पर किया हमला

Location: Meral

मेराल थाना पुलिस के संध्या गश्ती दल पर शुक्रवार के रात्रि में रेजो गांव के दुनूखाड़ टोला में बालू माफियाओं द्वारा हमला किया गया। उक्त मामले में 7 नामजद सहित अज्ञात 30 से 40 महिला पुरुष पर थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया है ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई अखिलेश्वर प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ शुक्रवार के संध्या गश्ती दल के लिए निकले थे इसी दौरान थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव की ओर से गस्ती करते हुए 8:30 बजे रात्रि में दुनूखाड़ देवी धाम के पास जाने पर देखा कि एक ट्रैक्टर जिस पर बालू लदा हुआ है जो सामने से आ रहा था उसे रोकने का प्रयास किया तो वह गाड़ी तेजी से भागते हुए गांव में घुसा दिया गाड़ी का पीछा करते हुए गांव की ओर जाने पर गाड़ी पकड़ा लेकिन चालक गाड़ी छोड़ भागने में सफल रहा। फिर भी बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस थाना ला रहा था इसी दौरान गांव के कई लोगों ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने लगे इसी दौरान ट्रैक्टर में लदा बालू को गिरा कर ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा जिसका वीडियो भी बनाया गया है घटना के दौरान मानदेव चौधरी के हाथ से काला रंग का रेडमी कंपनी का मोबाइल गिर गया था जिससे घटना स्थल से पुलिस जप्त कर लिया है इस मामले में थाना में मानदेव चौधरी, रमेश चौधरी सुरेंद्र चौधरी कुंदन चौधरी देव कुमार चौधरी रामप्रवेश चौधरी लालजी चौधरी सभी दुनुखाड़ गांव निवासी सहित 30 से 40 अज्ञात महिला एवं पुरुष पर प्राथमिक की दर्ज किया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!