Location: कांडी
कांडी: अल्फा कम्प्यूटर इंफोटेक प्रशिक्षण सेंटर का उद्घाटन
कांडी बाजार स्थित मेन रोड में रविवार को अल्फा कम्प्यूटर इंफोटेक नामक प्रशिक्षण सेंटर का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर युवा समाजसेवी और झारखण्ड विकास पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे ने फीता काटकर सेंटर का शुभारंभ किया।
विकास दुबे ने कहा कि सेंटर के खुलने से युवाओं को रोजगार से जुड़ा प्रशिक्षण लेने के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। सेंटर के प्रोप्राइटर विकास चंद्रा ने बताया कि यहां कौशल विकास योजना के तहत सिलाई और कंप्यूटर संबंधित सभी कोर्स का एक महीने तक निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। दिव्यांग को पूरी तरह निःशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा, जबकि बीपीएल धारकों को 40 प्रतिशत फीस में छूट दी जाएगी।
उद्घाटन अवसर पर अनूप कुमार, जेपी सोनी, राजेश दुबे, राजेश कुमार, पाले खान, अमजद हुसैन, रूपेश पाण्डेय, शाहनवाज हुसैन, खुर्शीद, नौशाद सहित कई लोग मौजूद थे।











