अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, कोर्ट में सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की

Location: Manjhiaon

मझिआंव: थाना क्षेत्र के पुरहे गांव निवासी और नामजद अभियुक्त संजय कुमार पासवान उर्फ सज्जन पासवान के घर पर मझिआंव पुलिस ने रविवार को ढोल बजवाकर इश्तिहार चिपकाया। यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देश पर की गई।

पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि थाना कांड संख्या 150/2023 के तहत संजय कुमार पासवान, सुरेंद्र पासवान, रवि पासवान और प्रमिला देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला संजय कुमार पासवान के ससुराल में जच्चा-बच्चा की इलाज के दौरान हुई मौत से जुड़ा हुआ है।

नामजद अभियुक्त लंबे समय से फरार हैं, जिसके कारण कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यदि अभियुक्त तय समय सीमा के भीतर कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो न्यायालय के निर्देशानुसार आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!