Location: Garhwa
कांडी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) झारखंड द्वारा गढ़वा में आयोजित 26वें प्रदेश अधिवेशन के अंतिम दिन प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें कांडी के प्रिंस कुमार सिंह को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया। कांडी जैसे छोटे क्षेत्र से निकलकर प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व मिलना प्रखंड के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने प्रिंस कुमार सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रिंस कुमार सिंह ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में उनका उद्देश्य सदैव विद्यार्थियों के हितों के लिए कार्य करना रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी पूरी ऊर्जा परिसर के अंतिम छात्र तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि छात्र राजनीति की इस यात्रा में उन्हें प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा। एक सामान्य कार्यकर्ता को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का दायित्व मिलना केवल अभाविप जैसे संगठन में ही संभव है। उन्होंने सभी प्रदेश पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया जिन्होंने उन्हें इस दायित्व के योग्य समझा।
इस उपलब्धि पर कांडी नगर मंत्री लक्की कुमार, सदस्य आयुष दुबे, विशाल कुमार, अमलेश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने प्रिंस कुमार सिंह को बधाई दी।











