अबुआ आवास में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, बरडीहा बीडीओ दर्ज कराएंगे लाभुकों पर प्राथमिकी

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि)। बरडीहा प्रखंड के प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राकेश सहाय ने प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना में लापरवाही बरतने वाले लाभुकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया है।

बीडीओ राकेश सहाय ने जानकारी दी कि प्रखंड की सभी छह पंचायतों में से प्रत्येक पंचायत से ऐसे 10-10 लाभुकों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्होंने आवास की राशि तो ले ली है, लेकिन अब तक आवास का निर्माण नहीं कराया है। इन पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने मुखिया की सहमति से ऐसे लाभुकों की सूची तैयार कर मंगलवार को बरडीहा बीडीओ कार्यालय में रिपोर्ट सौंपें। बीडीओ ने स्पष्ट किया कि जिन लाभुकों ने राशि प्राप्त करने के बावजूद घर नहीं बनाया है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

इसके साथ ही बीडीओ ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि कोई पंचायत सचिव दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करता और समय पर सूची लेकर नहीं पहुंचता है, तो सबसे पहले उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

बीडीओ ने कहा कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और सरकारी राशि के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह कदम जरूरी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!