अपराधी तेजा उर्फ विशाल ने कोर्ट में किया सरेंडर

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर थाना की पुलिस द्वारा लगातार दबिश के कारण अपराधी तेजा उर्फ विशाल ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।पिछले कई महीने से फरार चल रहा तेजा उर्फ विशाल पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था।उस पर शहर थाना में हत्या,छिनतई और आर्म्स एक्ट के तहत अवैध हथियार रखने जैसे संगीन मामला दर्ज था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तेजा का आपराधिक इतिहास रहा है। वह क्षेत्र में कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रह चुका है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में थे।शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि बताया कि अपराधी तेजा उर्फ विशाल की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। फरारी के दौरान वह लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा, जिससे गिरफ्तारी में देरी हो रही थी।इसी बीच वह पुलिस की दबिश से शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।इसके सरेंडर करने के पीछे टिओपी 2 प्रभारी राकेश कुमार सिंह,टाइगर मोबाइल के जवान सूर्यनाथ सिंह,मुकेश सिंह,राजेश चंद्रवंशी,अमित कुमार,मिथलेश कुमार,प्रमोद कुमार, सहायक पुलिस के जवान जयंत कुमार का अहम भूमिका है।यदि इनके द्वारा अपराधी के विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापामारी अभियान नहीं चलाया जाता तो यह अपराधी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहता और कोर्ट में सरेंडर नहीं करता ना ही पुलिस की गिरफ्त में आता।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!