Location: पलामू
मेदिनीनगर।लातेहार बरवाडीह थाना क्षेत्र के कुटुमू गांव निवासी जतन सिंह की पुत्री मनीषा कुमारी उम्र 16 वर्ष सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मनीषा कुमारी गुरुवार की दोपहर स्कूल से अपने घर जा रही थी।इसी बीच रास्ते में कुटमु मोड़ के पास एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसकी चपेट में आकर मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई।इसके बाद घायल मनीषा को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी मनीषा की हालत गंभीर बनी हुई है।वही मानवता का परिचय देते हुए टेंपो चालक भी मनीषा का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा है और अपने देखरेख में मनीषा का इलाज करवा रहा है।











