अनियंत्रित ट्रक ने मचाई तबाही, तीन चारपहिया व चार बाइक क्षतिग्रस्त, एक युवक घायल

Location: Ranka


गढ़वा। गढ़वा-गुर्जरमन सड़क पर बैरिया गांव में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन चारपहिया वाहन, जिनमें बोलेरो और कार शामिल हैं, तथा चार मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना में बालगढ़ पंचायत के मुखिया विनोद के पुत्र भी घायल हो गए। हादसे से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
घटना बैरिया गांव में डॉ. राजकुमार के घर के समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहनों में जा घुसा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन चारपहिया वाहन और चार मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं।
हादसे में घायल युवक को तत्काल मेदिनीनगर (डाल्टनगंज) के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
    error: Content is protected !!