सुआ कौड़ियां पंचायत में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया मुहर्रम, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • June 26, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


पलामू। मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़ियां पंचायत में मुहर्रम का पर्व शुक्रवार को आपसी भाईचारे, श्रद्धा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। पर्व के दौरान हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर आयोजन में भाग लिया, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।
मुहर्रम के अवसर पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में पुलिस लगातार गश्त करती रही और पूरे आयोजन पर पैनी नजर रखी गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बीस सूत्री सदस्य एवं पूर्व मुखिया प्रेमप्रकाश ठाकुर, टाइगर चंद्रवंशी, एएसआई समाल अहमद सहित पंचायत के कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने का संदेश देते हुए मुहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
    error: Content is protected !!