अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Location: Garhwa

गढ़वा। भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के आवास पर रविवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भाजपा संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने “अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम्” जैसे नारे लगाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी दूरदर्शी सोच वाले कुशल राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने देश-विदेश में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने कहा कि झारखंड को अलग राज्य का दर्जा देकर वाजपेयी जी ने झारखंडवासियों को उनका हक दिलाने का काम किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने उन्हें जननायक बताते हुए कहा कि वाजपेयी जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित कर दिया। वे एक कुशल राजनीतिज्ञ ही नहीं, बल्कि प्रख्यात कवि और लेखक भी थे। कविता के माध्यम से उन्होंने समाज को बड़ा संदेश दिया और सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।

इस मौके पर भाजपा नेता राजेश्वर बैठा, पेयजल विधायक प्रतिनिधि अमित तिवारी, संजय तिवारी, प्रवीण पाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी, अशोक कुमार, रुपेश दुबे, अजय पाल, राम सरेश तिवारी, कमल पांडेय, सुनील दुबे, बाबर समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!