मेदिनीनगर।सदर प्रखंड के खनवा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने आटा मिल में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आटा मिल के संचालक गोपाल विश्वकर्मा ने बताया कि बुधवार की सुबह जब वह अपना दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनका दुकान का ताला टूटा हुआ है।दुकान के अंदर जाकर उन्होंने देखा तो गेहूं का कुछ बोरा,नगद रुपए और इलेक्ट्रॉनिक तराजू की चोरी हो गई है। इस घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।भुक्तभोगी गोपाल विश्वकर्मा ने अभी तक सदर थाना में चोरी से संबंधित मामला दर्ज नहीं कराया है।वही चोरी की घटना से आसपास के क्षेत्र के लोगो में भय का माहौल व्याप्त है।











