अजमेर शरीफ के लिए नगर ऊंटारी अनुमंडल से 300 जायरीन रवाना

Location: सगमा


सगमा (गढ़वा)। नगर ऊंटारी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों से करीब 300 जायरीन शुक्रवार को अजमेर शरीफ के लिए रवाना हुए। जायरीनों का जत्था विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर जियारत, चादरपोशी और दुआ करने के लिए निकला। इस दौरान अकीदतमंदों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।
जायरीनों ने बताया कि वे ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर हाजिरी लगाने जा रहे हैं। उनका मानना है कि सच्चे दिल और अकीदत के साथ ख्वाजा साहब की चौखट पर मांगी गई मुराद पूरी होती है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान वे अपने परिवार, समाज और क्षेत्र की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ करेंगे।
अजमेर शरीफ के लिए रवाना होने वाले जायरीनों में बरडीहा, बम्बा, ठरका, ठरकिया, छवविगहवा, हुलहुला, धुरकी, खाला, महुलनिया, सरहसताल, बहियार और पतरीयाखुर्द सहित विभिन्न गांवों के लोग शामिल हैं।
जायरीनों ने कहा कि अजमेर शरीफ स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह देश-दुनिया के लाखों लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ख्वाजा साहब ने मोहब्बत, इंसानियत, रहमदिली और जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया। उनकी दरगाह पर विभिन्न धर्म और समुदाय के लोग श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं।
यात्रा में हाफिज मनउअर अली, मौलाना नेमतुल्लाह अंसारी, मौलाना आबिद हुसैन, मौलाना मोजाहिद अंसारी, ग्रामीण पुलिस कलम अंसारी, शिक्षक उस्मान अंसारी, नेसार अंसारी, डॉ. रिजवान अहमद, रहिस अंसारी, नेयामत अंसारी, ग्रामीण पुलिस इसहाक अंसारी, अफसर आलम, गुलाम शरवर, सलीम अंसारी, अजीज अंसारी, जाकिर हुसैन, असगर अंसारी, रहमूदिन अंसारी, नविजान अंसारी समेत बड़ी संख्या में जायरीन शामिल रहे।
जायरीनों की रवानगी पर उनके परिजनों और शुभचिंतकों ने सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए दुआ की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    आरके पब्लिक स्कूल की शिक्षा व्यवस्था की सराहना, बसों में खामियों पर मांगा स्पष्टीकरण का इंतजार

    नींव की खुदाई में जमीन के भीतर मिली पुरानी लोहे की तिजोरी, पुलिस ने लिया कब्जे में

    नींव की खुदाई में जमीन के भीतर मिली पुरानी लोहे की तिजोरी, पुलिस ने लिया कब्जे में

    शिक्षिका से दुर्व्यवहार के आरोपी युवक को भेजा गया जेल

    शिक्षिका से दुर्व्यवहार के आरोपी युवक को भेजा गया जेल

    जर्जर सड़क और नाली के निर्माण की मांग को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को दिया आवेदन

    जर्जर सड़क और नाली के निर्माण की मांग को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को दिया आवेदन

    अजमेर शरीफ के लिए नगर ऊंटारी अनुमंडल से 300 जायरीन रवाना

    अजमेर शरीफ के लिए नगर ऊंटारी अनुमंडल से 300 जायरीन रवाना

    संत शिरोमणि गणिनाथ गोविंद जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, अतिथियों को किया गया सम्मानित

    संत शिरोमणि गणिनाथ गोविंद जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, अतिथियों को किया गया सम्मानित
    error: Content is protected !!