विधायक सरयू राय के खिलाफ मैनहार्ट कंपनी ने किया 100 करोड़ मानहानि का मुकदमा

Location: रांची


रांची: जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। सिंगापुर की कंपनी मैनहर्ट ने 100 करोड़ का दावा करते हुए रांची सिविल कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है । कंपनी का कहना है कि सरयू राय द्वारा लंबे समय से कंपनी के खिलाफ मुहिम चलाए जाने और और गड़बड़ी का आरोप लगाकर अभियान चलाने से कंपनी को काफी नुकसान हुआ है। कंपनी की इमेज प्रभावित हुई है। सरयू राय कंपनी को बदनाम कर रहे हैं। सिविल कोर्ट ने अभी मुकदमे की सुनवाई नहीं की है। जल्दी इस शिकायतवाद पर सुनवाई की उम्मीद है।
ज्ञात हो कि सरयू राय इस कंपनी पर भ्रष्टाचार और योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाकर पिछले कई वर्षों से मुहिम चलाए हुए हैं। उन्होंने कंपनी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट ने हाल ही में याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने सरयू राय को थाने में मामला दर्ज करने को कहा था। इसके बाद सरयू राय ने डोरंडा थाने में प्राथमिक की भी दर्ज कराई है।
इस कंपनी को रांची में सीवरेज-ड्रेनेज का डीपीआर बनाने का काम मिला था। इधर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए सरयू राय ने कहा कि वह मुकदमा का सामना करेंगे और कोर्ट के समझ कंपनी द्वारा की गई गड़बड़ी का प्रमाण रखेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
error: Content is protected !!