विधायक ने किया सड़क मरम्मती का शिलान्यास

Location: Ramana

रमना : विधायक भानुप्रताप शाही ने रविवार को कर्णपुरा मोड़ से रोहीला तक दो करोड़ 40 लाख रुपए की लागत पथ मरम्मती का शिलान्यास संम्मानीत ग्रमीणों के हाथों संपन्न कराया।शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित करते हुए हुए भानुप्रताप शाही ने कहा कि हमने कर्णपुरा और रोहीला के ग्रामीणो से वादा किया था कि सड़क की मरम्मती कराएंगे।हम वही वादा करते है जो पुरा कर सके।उन्होंने कहा कि हमसे पहले भवनाथपुर विधान सभा में 16 विधायक बने लेकिन किसी से इमानदारी से लोगो तक विकास योजनाओं को नही पहुंचाया।सिर्फ लोगो को झुठा आश्वासन दिया है।उन्होंने कहा कि हमने बगैर भेदभाव के बुलका और अतियारी जैसे दुरुह इलाका में विकास योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम किया है।

भानुप्रताप शाही ने पूर्व विधायक अनंतप्रताप देव और झामुमो नेता ताहीर अंसारी पर हमला करते हुए कहा कि भानु गजरा-मुल्ली नही है कि कोई कबाड़ देगा।उन्होंने बंशीधर मंदिर मे ताहीर अंसारी के जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि ताहीर अंसारी के लिए मस्जिद बना है मंदिर नही ।लोग वोट की राजनीति में धर्म और सनातन परपंरा को दुषित कर रहे है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के हेमंतो सोरेन सरकार नौकरी देने के नाम पर फेल है।प्रदेश में भय और अराजकता का शासन चल रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।भवनाथपुर में भी प्रतिद्वंदी का जमानत जब्त होगा।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी,विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह,भगत दयानंद यादव,लक्ष्मण राम ,शैलेद्र कुमार सिंह,धनंजय कुमार सिंह,मुन्ना सिंह,अमीत प्रकाश,शंकर चंद्रवंशी,रामकवल पासवान,राजेश कुमार सिंह,पिंकू सिंह सहीत कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Neeraj Kumar Pathak

Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!