वन अधिकार दावा के आवेदन की त्रुटि को 24 घंटेके अंदर सुधारने का निर्देश

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर:- बंशीधर नगर अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में वन अधिकार समिति का बैठक किया गया।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने अनुमंडल के भूमि उप समाहर्ता पदाधिकारी शिलवंत भट्ट,सभी प्रखंडो के अंचल अधिकारी,अंचल निरीक्षक के साथ बैठक किया गया।

बैठक में दावा आपत्ति अभिलेख जो त्रुटि पूर्ण है।उसे सभी अंचल अधिकारी को वापस कर दिया गया।अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने बताया कि वन अधिकार समिति का शनिवार को सभी अंचल अधिकारियों के साथ बैठक किया गया।बैठक में वन पट्टा के लिए सभी अंचलों में आवेदन जमा किया गया था।जो आवेदन में त्रुटि है उसे सभी अंचल अधिकारी को वापस कर दिया गया।उन्होंने कहा कि जो भी आवेदन त्रुटि पूर्ण है उसका निराकरण करते हुए 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत सभी वन ग्रामों में निवासीत अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासियों को व्यक्तिगत एवं सांप्रदायिक वन पट्टा उपलब्ध कराया जाना है। जिससे कि अधिक से अधिक कि संख्या में लोगों को इसका लाभ मिल सके।वन विभाग के वनपाल को रविवार तक सामुदायिक पट्टा उपलब्ध कराना है। बैठक में अनुमंडल के भूमि उप समाहर्ता पदाधिकारी शिलवंत भट्ट,नगर ऊंटरी अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह, धुरकी अंचल अधिकारी जुल्फिकार अंसारी, रामना अंचल अधिकारी वासुदेव राय व सभी प्रखंडो के अंचल अधिकारी,सभी अंचल निरीक्षक, अनुमंडल कार्यालय के प्रधान आनंद प्रजापति तथा कार्यालय के शुभम कमल शामिल थे।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

    मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

    पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

    पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

    ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा

    ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा

    बकरीद की दिल से मुबारकबाद, इंसानियत और भाईचारे का बना रहे एहसास-मिथिलेश ठाकर

    बकरीद की दिल से मुबारकबाद, इंसानियत और भाईचारे का बना रहे एहसास-मिथिलेश ठाकर

    शुद्ध पर्यावरण के लिए एकल विद्यालयों में चला व्यापक पौधारोपण अभियान

    शुद्ध पर्यावरण के लिए एकल विद्यालयों में चला व्यापक पौधारोपण अभियान

    रंका में पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा अभियान, एक माह तक चलाया जाएगा वृक्षारोपण कार्यक्रम

    रंका में पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा अभियान, एक माह तक चलाया जाएगा वृक्षारोपण कार्यक्रम
    error: Content is protected !!